Uttarakhand

दरवाजा तोड़कर कमरे में घुसा तेंदुआ, पिता-पुत्र ने मिलकर किया सामना

टिहरी : बीती रात भिलंगना ब्लाक के बजिंगा गांव में एक तेंदुआ कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस आया। यहां सो रहे पिता-पुत्र ने जब तेंदुए को सामने देखा तो उनके होश उड़ गए। दोनों ने हिम्‍मत दिखाकर तेंदुए का सामना किया।

घटना भिलंगना ब्लाक के बजिंगा से कुछ दूरी पर स्थित छानी (पशुओं के लिए बना घर) की है। यहां गांव निवासी भरोसा राम (62 वर्ष) पुत्र नन्द राम और उसका बेटा चैत राम (27 वर्ष) एक कमरे में सो रहे थे, जबकि बगल वाले कमरे में बकरियां बंधी थी। बीती रात करीब तीन बजे तेंदुआ दरवाजा तोड़कर कमरे में घुस आया। यहां तेंदुए ने पिता- पुत्र पर हमला कर दिया। पिता-पुत्र ने मिलकर तेंदुए का सामना किया और उसे वहां से भगा दिया। इसम हमले में दोनों घायल हो गए। ग्रामीणों ने दोनों को जिला अस्‍पताल में भर्ती कराया। साथ ही ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में पिंजरा लगाने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button