News UpdateUttarakhand

रविंद्रपुरी महाराज को किया गया सम्मानित

हरिद्वार। श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने अखाड़ा परिषद अध्यक्ष एवं श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज को भगवान परशुराम का चित्र एवं फरसा भेंटकर सम्मानित किया। इस दौरान श्रीमहंत रविंद्रपुरी महारज के साथ वृन्दावन से आयी साध्वी राधा सरस्वती एवं पूर्व विधायक संजय गुप्ता को भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने कहा कि धर्म की रक्षा के लिए शास्त्र के साथ शस्त्र का ज्ञान भी आवश्यक है। आधुनिक पीढ़ी को शास्त्र एवं शस्त्र का ज्ञान प्रदान करने में परशुराम अखाड़ा उल्लेखनीय भूमिका निभा रहा है। इसके लिए श्री परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक बधाई के पात्र हैं। श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी धर्म रक्षा के प्रयासों में श्री अखंड परशुराम अखाड़े के सहयोग के लिए सदैव तत्पर है। इस मौके पर पंडित पवन कृष्ण शास्त्री, आचार्य विष्णु प्रसाद शास्त्री, यशपाल शर्मा, अर्णव शर्मा, अध्ययन शर्मा, कीर्ति शर्मा, विशाल भारद्वाज, वरुण शर्मा, विष्णु कौशिक, धीरज चौधरी, निखिल आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button