AdministrationNews UpdateUttarakhand

सर्च रेस्क्यू एवं खोजबीन अभियान के दौरान एक व्यक्ति का शव बरामद

रुद्रप्रयाग। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने अवगत कराया कि विगत दिनों गौरीकुंड डाटपुलिया के समीप भारी भू-स्खलन के कारण लापता हुए 20 लोगों का आज सावतें दिन भी लगातार घटना स्थल पर जिलाधिकारी के निर्देशन मे सर्च रेस्क्यू एवं खोजबीन का अभियान जारी है। सर्च रेस्क्यू एवं खोजबीन अभियान के दौरान आज 20 लोगों में से लापता चल रहे एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है जिसका नाम वीर बहादुर है। मृतक की पहचान उसकी जेब में मिले आधार कार्ड के माध्यम से उसकी शिनाख्त की गई है। पुलिस द्वारा आगे की कार्यवाही की जा रही है। रेस्क्यू टीमें डीडीआरएफ,एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, वाईएमएफ, पुलिस, प्रशासन की टीम शामिल हैं।
       जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने यह भी अवगत कराया कि पुलिस थाना चौकियों एवं फायर सर्विस द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में सर्च रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button