News UpdateUttarakhand

उत्तरकाशी में ब्रहमखाल के पास कार खाई में गिरी, पांच लोगों की मौत

उत्तरकाशी। यमुनोत्री हाईवे पर कार खाई में गिरने से शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। मृतकों में तीन पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं, सभी स्थानीय निवासी हैं। जानकारी के अनुसार यह कार उत्तरकाशी से बड़कोट की ओर जा रही थी। उत्तराखंड में 24 घंटे के अंतराल में यह दूसरी बड़ी सड़क दुर्घटना है।
उत्तरकाशी के डुंडा तहसील क्षेत्र में ब्रहमखाल के समीप यमुनोत्री हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। कार में छह लोग सवार थे। कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। एसडीआरएफ, स्थानीय पुलिस व प्रशासन की टीम मौके पर पहंुची। वाहन में तीन महिला और तीन पुरुष थे। घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वाहन करीब पांच सौ मीटर गहरी खाई में गिरा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद उत्तरकाशी के यमुनोत्री हाइवे पर ब्रह्मखाल के समीप हुई वाहन दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना की मजिस्ट्रियल जांच और मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की सहायता राशि देने के निर्देश दिये। उन्होंने दुर्घटना में घायल के निशुल्क उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिये। उत्तराखंड में 24 घंटे के अंतराल में यह दूसरी बड़ी सड़क दुर्घटना है। गत दिवस चमोली जिले में एक मैक्स गहरी खाई में गिरने से 12 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 4 लोग घायल हो गए थे।

Related Articles

Back to top button