News UpdateUttarakhand

जनहित एवं व्यापारीहित के लिए संघर्षत है महानगर व्यापार मंडल – सुनील सेठी                            

हरिद्वार। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए पुरुषार्थी बाजार पर नवीन कुमार को जिला सचिव उमेश चैधरी, जिला उपाध्यक्ष सुनील मनोचा, जिला उपाध्यक्ष रवि जोशी, महानगर उपाध्यक्ष गौतम कुमार, हलधर महानगर उपाध्यक्ष मयंक गर्ग को महानगर सचिव घोषित किया। जहाँ व्यापारियों ने फूल मालाएं पहनाकर नवनियुक्त पदाधिकरियो को शुभकामनायंे दी। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने इस अवसर पर कहा कि महानगर व्यापार मंडल हमेशा व्यापारी हित व समाजहित में संघर्ष करता आया है अब इसका विस्तार करते हुए कर्मठ जुझारू व्यापारियों को शामिल कर जिम्मेदारियां दी जा रही हैं। जिले भर में पदाधिकारियों को शामिल कर आगामी समय में कार्यकारिणी का विस्तार जारी रहेगा। महानगर व्यापार मंडल को मजबूत कर जनहित की आवाज को और प्रबलता के साथ उठाया जाएगा। महानगर अध्यक्ष जितेंद्र चैरसिया एवं महामंत्री नाथीराम सैनी ने सँयुक्त रूप से कहा कि लगातार व्यापारिेयों एवं आम-जनमानस की आवाज को दबाया जा रहा है। कोरोना काल में व्यापारियों को कोई राहत नहीं मिली। महानगर व्यापार मंडल जिलों व महानगर में लगातार कार्यकरणी का विस्तार करते हुए आवाज बुलंद करेगा। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने व्यापरिहित व जनहित में कार्य करने का भरोसा देते हुए महानगर व्यापार मंडल का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महानगर कोषाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, महानगर मंत्री राजेश भाटिया, रामलाल, बनारसी दास, धर्मपाल सिंह, रणबीर शर्मा, जगदीश शर्मा, राजकुमार, दीपक राणा, प्रवीण कुमार, गुरुप्रीत सिंह, राजेश सुखीजा, मनोज शर्मा उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button