News UpdatePoliticsUttarakhand

उत्तराखंड कांग्रेस के नेता पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में बढ़-चढ़कर ले रहे भाग:-सूरज नेगी

*उत्तराखंड में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा*
देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सूरज नेगी ने कहा कि एक तरफ कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में लगातार दक्षिण भारत से शुरू हुई भारत जोड़ो पदयात्रा 71 वें दिन भी जारी रही जो कि लगभग 1775 किलोमीटर का सफर तय कर वर्तमान में महाराष्ट्र के मालेगाव अकोला मार्ग से अपनी सफलता के चरम पर गुजर रही है  नेगी ने बताया कि उत्तराखंड से भी कांग्रेस के कई नेता गण  राहुल गांधी के साथ कदमताल करते हुए लगातार यात्रा में उत्तराखंड से अपना योगदान बनाए हुए हैं
    उन्होंने कहा उत्तराखंड से भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ उत्तराखंड कांग्रेस के कद्दावर नेता वह पूर्व विधायक रणजीत  रावत पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष खंडूरी पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण राजपाल बिष्ट वैभव बलिया  ज्योति रौतेला सहित कई अन्य कांग्रेसी प्रतिभाग करें तो वही भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में उत्तराखंड में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा पूरे प्रदेश में द्वितीय चरण में चल रही है
       नेगी ने कहा कि उत्तराखंड में यात्रा जिला मुख्यालय से लेकर नगर ब्लॉक व न्याय पंचायत स्तर पर जा चुकी है जहां पर राष्ट्रीय स्तर से लेकर राज्य स्तर व क्षेत्रीय स्तर पर होने वाली समस्याओं को भी जनता के बीच रखा जा रहा है श्री नेगी ने कहा कि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व में बेचैनी दिख रही है जिसके चलते भाजपा के राष्ट्रीय नेता लगातार राहुल गांधी के खिलाफ अनर्गल बयान बाजी कर रहे हैं परंतु जनता का भरपूर प्यार व सहयोग भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी को मिल रहा है यात्रा में मिल रहे अपार जनसमर्थन से आने वाले समय में राष्ट्रीय पटल पर एक बड़े बदलाव के रूप में भी देखा जा रहा है जिससे कांग्रेस पार्टी व कार्यकर्ताओं के हौसले भी बुलंद है श्री नेगी ने कहा कि भारत जोड़ी यात्रा की सफलता में राष्ट्रीय स्तर से लेकर राज्य स्तर का नेतृत्व पूरे दमखम के साथ जुटा हुआ है

Related Articles

Back to top button