PoliticsUttarakhand

कांग्रेस नेता हीरासिंह बिष्ट ने प्रदेश में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए भाजपा पर लगाये गंभीर आरोप

देहरादून। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व परिवहन मंत्री हीरासिंह बिष्ट जी ने राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा पर कई गंभीर आरोप भी लगाये हैं। उनका कहना है कि चाहे अंकिता कांड हो, उधमसिंह नगर या हरिद्वार में हुआ गोलीगांड हो, भाजपा सरकार अपराधियों पर लगाम लगाने के बजाय उनको संरक्षण देने का कार्य कर रही है। उन्होंने खनन माफियाओं का भी जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा नेताओं के संरक्षण में खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं और वह खुलकर नदियों से रेत, बजरी, पत्थर इत्यादि का दोहन कर रहे है। उन्होंने सहस्रधारा रोड़ पर पेड़ कटान से लेकर मसूरी में अवैध रूप से चल रहे भवन निर्माण पर भी सवाल उठाये। उन्होंने कई मुद्दों पर सरकार को आड़े हाथों लिय, हमारे संवाददाता के साथ वार्ता के समय उन्होंने भाजपा क्या क्या गंभीर आरोप लगाये जानने के लिये नीचे वीडियो पर क्लिक करेंः-

 

Related Articles

Back to top button