News UpdateUttarakhand

पिता ने नाबालिग पुत्री के साथ किया दुष्कर्म

हरिद्वार। पिता ने अपनी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि कई बार पहले भी वह डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म कर चुका है। शनिवार को भी वह उसे लकड़ी लेने के लिए जंगल अपने साथ ले गया। जहां पर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने अपने भाई को मामला बताया।
भाई के साथ पीड़िता कोतवाली पहुंची। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। नारसन क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक अपनी 14 वर्षीय बहन के साथ कोतवाली पहुंचा। उसने पुलिस को बताया कि उसका पिता लगातार उसकी बहन के साथ दुष्कर्म कर रहा है।
पीड़िता ने महिला पुलिस कर्मियों को पूरी जानकारी देते हुए बताया कि उसके पिता द्वारा पहले भी कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। बताया गया कि शनिवार को आरोपी अपनी नाबालिग पुत्री को ईंधन के लिए लकड़ी लाने के लिए अपने साथ ले गया था। जहां पर एक बार फिर उसने जंगल में उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने पूरी घटना अपने भाई से बताई। इंस्पेक्टर राजीव रौथाण का कहना है कि पीड़ित पक्ष द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पिता के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है। आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Back to top button