News UpdateUttarakhand

डबल इंजन की वापसी के लिए मतदान करेगी जनताः चौहान

देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि कल सोमवार को प्रदेश की जनता राज्य के विकास में अहम डबल इंजन की सरकार की वापसी के लिए अपना मत देगी और निश्चित रूप से विकास विरोधियों के मन्सूबो को नाकामयाब करेगी। चौहान ने कहा कि भाजपा ने विकास कार्यों की बदौलत यह साबित किया है कि प्रदेश में विकास का पहिया भाजपा की डबल इंजन की सरकार ही चला सकती हैं। उन्होने कहा कि भाजपा के पास विकास का विजन है और राज्य के विकास के लिए पार्टी ने 10 साल का रोडमैप भी तैयार किया है। जनता ने अपना मन बना लिया है और वह विपक्ष के किसी भ्रामक षड्यंत्र में न आकर भाजपा को ही आशीर्वाद देने वाली है।

Related Articles

Back to top button