News UpdatePoliticsUttarakhand

विजय सारस्वत को स्टार प्रचारकों के चुनावी भ्रमण कार्यक्रम के समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी

देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी देवेन्द्र यादव द्वारा पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश महासचिव विजय सारस्वत को अपने साथ सम्बद्ध करते हुए विधानसभा चुनाव 2022 के लिए पार्टी के केन्द्रीय नेताओं एंव स्टार प्रचारकों के चुनावी भ्रमण कार्यक्रम के समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव संगठन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि प्रदेश महासचिव श्री विजय सारस्वत की कांग्रेस पार्टी के प्रति निष्ठा एवं लम्बे संगठनात्मक अनुभव को देखते हुए उन्हें मा0 प्रदेश प्रभारी श्री देवेन्द्र यादव जी के साथ सम्बद्ध करते हुए उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव 2022 हेतु केन्द्रीय नेताओं एवं स्टार प्रचारकों के चुनावी भ्रमण के समन्वय की जिम्मेदारी सौंपते हुए उनसे अपेक्षा की है कि वे विधानसभा चुनाव में प्रचार हेतु आने वाले केन्द्रीय नेताओं एवं स्टार प्रचारकों के भ्रमण कार्यक्रम निर्धारित कर सम्बन्धित विधानसभाओं के वरिष्ठ कंाग्रेसजनों एवं प्रत्याशियों से भी समन्वय स्थापित करना सुनिश्चित करेंगेे।

Related Articles

Back to top button