News UpdateUttarakhand

मंत्री चुफाल के एस्कॉर्ट में शामिल कार हुई हादसे का शिकार

देहरादून। कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल की एस्कॉर्ट में शामिल कार मंगलवार देर रात हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में ड्राइवर और कार सवार अन्य लोगों को हल्की चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि यह हादसा पिथौरागढ़ जिले में हुआ। जब यह हादसा हुआ तब मंत्री बिशन सिंह चुफाल अपने एस्कॉर्ट के साथ डीडीहाट जा रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार हादसे का कारण सड़क पर अधिक पाला होना बताया जा रहा है। इस वजह से मंत्री बिशन सिंह चुफाल की एस्कॉर्ट में शामिल कार पलट गई। बता दें कि कुछ दिन पहले कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत की कार भी हादसे का शिकार हो गई थी। इस हादसे में भी मंत्री धन सिंह रावत बाल-बाल बच गए थे।

Related Articles

Back to top button