News UpdateUttarakhand

एफआरआई में मनाई गई सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयन्ती

देहरादून। वन अनुसंधान संस्थान में सरदार बल्लभ भाई पटेल की 146वीं जयन्ती मनायी गयी। इस अवसर पर भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद् के उपमहानिदेशक, सहायक महानिदेशक एवं वन अनुसंधान संस्थान के समस्त प्रभाग प्रमुख, वैज्ञानिक, अधिकारी एवं कमर्चारी दीक्षान्त गृह में एकत्रित हुए। सवर्प्रथम निदेशक, वन अनुसंधान संस्थान अरुण सिंह रावत ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यापर्ण कर पुष्प अर्पित किए। उन्हांेने संस्थान के समस्त प्रभाग प्रमुख, अधिकारियों एवं कमर्चारियों को राष्ट्रीय एकता एवं इसकी आंतरिक सुरक्षा बनाए रखने के लिए शपथ दिलाई।

Related Articles

Back to top button