Uttarakhand

एस0एस0पी0 देहरादून द्वारा परेड ग्राउंड का निरीक्षण किया गया

देहरादून।  दिनांक 26/01/21 को गणतन्त्र दिवस के अवसर पर  परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के दृष्टिगत आज दिनांक 05/01/21 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा परेड ग्राउंड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा गणतन्त्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाली रैतिक परेड में शिरकत करने वाले विशिष्ट महानुभावों हेतु तैयार किये जा रहे मंच व कार्यक्रम में शिरकत करने वाले अन्य अतिथिगण हेतु की जा रही व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली गई।  साथ ही अन्य  सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर समय से सारी व्यवस्थाये दुरूस्त करने हेतु निर्देशित किया गया।
   मुख्य कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस अधीक्षक नगर को समय से कार्यक्रम स्थल व उसके आस-पास के डियूटी स्थलों को चिन्हित कर उक्त स्थानों पर पुलिस बल नियुक्त करने तथा पुलिस अधीक्षक यातायात को कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन हेतु समय से पार्किंग स्थल चिन्हित करने तथा मुख्य कार्यक्रम के दौरान का यातायात डायवर्ट प्लान बनाने के निर्देश दिये गये। उक्त निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर/ यातायात, क्षेत्राधिकारी डालनवाला व अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button