AdministrationBusinessUttarakhand

UPWWA (उपवा) द्वारा आयोजित 02 दिवसीय दीपावली मेले का हुआ शुभारम्भ

देहरादून। UPWWA द्वारा आयोजित 02 दिवसीय दीपावली मेले का शुभारम्भ आज दिनांक 30.10.2021 को मुख्य अतिथि श्रीमती गुरमीत कौर, उत्तराखण्ड राज्य की प्रथम महिला नागरिक द्वारा किया गया। मेले के शुभारम्भ के पश्चात उनके द्वारा मेले का भ्रमण किया गया। मेले में समस्त जनपदों व वाहिनियों द्वारा अपने-अपने स्टॉल लगाये गये हैं, जिनमें पुलिस परिवार द्वारा तैयार किये गये उत्पाद के अतिरिक्त स्थानीय उत्पाद भी मेले की शोभा बढ़ा रहे हैं।
      इस उपलक्ष्य में सास्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्रीमती गुरमीत कौर ने उपवा द्वारा पुलिस परिवार के कल्याण हेतु किये जा रहे कार्यों,  मेले में पुलिस परिवारों द्वारा तैयार किये गए क्राफ्ट (हस्तशिल्प) एवं पुलिस परिवारों द्वारा बनाये गये उत्तराखण्ड के स्थानीय उत्पादों एवं पकवानों की सरहाना की।
      दिनांक 31.10.2021 की सायं 1800 बजे मुख्य अतिथि श्रीमती गीता धामी द्वारा पुलिस परिवार के सीबीएसई, आईसीएससी व उत्तराखण्ड बोर्ड में 10 वीं व 12 वीं के मेधावी छात्रों, घरईया लाईन तथा मेले में स्टॉल में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को पुरूस्कृत किया जायेगा। इसके अतिरिक्त पुलिस परिवार हेतु आयोजित लक्की ड्रा के विभिन्न विजेताओं को पुरूस्कृत कर मेले का समापन किया जायेगा।
      अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड द्वारा मेले का भ्रमण किया गया, तथा दीवाली मेले में खरीदारी की गयी।
      उक्त मेले में श्रीमती आकाँक्षा सिन्हा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, श्रीमती मंदिरा गुंज्याल, उपाध्यक्ष, श्रीमती रूपाली ज्योति, सचिव, श्रीमती शिबा कृष्ण कुमार, सह सचिव, श्रीमती सुधा सेंथिल, सह सचिव, श्रीमती निवेदिता कुकरेती, पुलिस अधीक्षक अभिसूचना, श्रीमती श्वेता चौबे, पुलिस अधीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, पुलिस मुख्यालय, श्रीमती दीपाली सिंह, सह सचिव, सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की वाइफ उपस्थित रहीं।

Related Articles

Back to top button