News UpdateUttarakhand

5 किलो गांजे के साथ एक गिरफ्तार

ऋषिकेश। कोतवाली पुलिस ने पांच किलो गांजे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसके खिलाफ एनडीपीएस ऐक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक रविवार को आईएसबीटी बस अड्डा के पास चेकिंग के दौरान एक युवक को रोककर चेकिंग की गई। तलाशी लेने पर उसके पास से गांजा बरामद किया गया। कोतवाल शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि आरोपी की पहचान विवेक कुमार तिवारी पुत्र रवि भूषण तिवारी निवासी ग्राम सिसवनिया, पूर्वी चंपारण, बिहार के रूप में की गई है। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशा तथा अन्य शौक पूरा करने के लिए बिहार से सस्ते दाम पर गांजा खरीद कर यहां ऋषिकेश क्षेत्र के कैंपिंग एरिया में ऊंचे दामों पर बेचता था।

Related Articles

Back to top button