News UpdateUttarakhand

अरुण कुमार यादव को बनाया गया स्पोट्र्स प्रमोशन आर्गेनाइजेशन का राज्य सलाहकार

देहरादून। अपने सपने संस्था के संस्थापक अध्यक्ष समाजसेवी अरुण कुमार यादव को स्पोट्र्स प्रमोशन आर्गेनाइजेशन (खेल विकास संगठन ) द्वारा उत्तराखंड का राज्य सलाहकार बनाया गया है। समाजसेवी अरुण कुमार यादव विगत कई वर्षों से समाज व देशहित हित में कार्य करते आ रहे हंै। इसी क्रम में राष्ट्रीय स्तर पर कार्य कर रहा संगठन जो कि देश के कई प्रदेशों में कार्य कर रहा है ने आज अरुण कुमार यादव के देश के युवा समाज के प्रति कार्यो को देखते हुए स्पोर्ट्स प्रोमोशन आर्गेनाइजेशन (खेल विकास संगठन) राष्ट्रीय कार्यकारणी द्वारा उत्तराखंड राज्य के राज्य सलाहकार चुना गया।
 इस अवसर पर अरुण कुमार यादव ने बताया कि स्पोट्र्स प्रमोशन आर्गेनाइजेशन एक गैर सरकारी संगठन है जो कि राष्ट्र में युवाओ एवं खेलो के प्रोत्साहन हेतु कार्यरत है। जिसमें झुग्गी-झोपड़ी से जुड़े गरीब युवा-युवती, दिव्यांग युवा-युवतियों भी शामिल हैं। जिनके लिए समय-समय पर जागरूक करने हेतु खेल विकास संगठन अनेकों गतिविधियों का आयोजन कई वर्षों से कराता आ रहा है। लगभग संगठन से 15-16 प्रदेश जुड़कर कार्य कर रहे है ंऔर सभी प्रदेशां में कोई न कोई गतिविधियों का आयोजन समय समय पर चलता रहता है। समाजसेवी यादव द्वारा स्पोट्र्स प्रमोशन आर्गेनाइजेशन के संस्थापक राष्ट्रीय सचिव नमन भारद्वाज, राष्ट्रीय कार्यकारणी अध्यक्ष अरविंद कुमार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष भावना त्यागी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश उपाध्यक्ष रमन प्रीत कौर, राष्ट्रीय समन्वयक दिव्यांग विभाग प्रवीण राज व आदि सभी पदाधिकारियों के प्रति आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है। समाजसेवी अरुण यादव को अपने सपने संस्था के विकास चैहान, हिमांशु शर्मा, निधि कोटियाल, बद्री विशाल, अंजली पोखरियाल, शशांक कोटियाल, वीएस रावत आदि ने बधाईयां दी हैं।

Related Articles

Back to top button