News UpdateUttarakhand

खुलासाः महिला ने की प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या

हरिद्वार। पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या की थी। पथरी थाना क्षेत्र में युवक की हत्या का दूसरे दिन पर्दाफाश हुआ। रानीमाजरा गांव निवासी संजीव एक सप्ताह पहले लापता हो गया था। रविवार को उसका अधजला शव पथरी के जंगल से मिला था। इस मामले में पुलिस ने संजीव की पत्नी और धनपुरा गांव निवासी शिवकुमार को गिरफ्तार किया गया। हत्या के बाद पुलिस मामले की पूरी छानबीन के दौरान मृतक संजीव की पत्नी अंजना की कॉल डिटेल निकाली। पुलिस ने शक के आधार पर अंजना से सख्ती से पूछताछ की, तो अंजना ने सब सच उगल दिया। पूछताछ में अंजना के कई चैंकाने वाले खुलासे भी किए। अंजना ने पुलिस को बताया कि उनके घर कई सालों से दूध देने आ रहे शिवकुमार से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसी के साथ मिलकर उसने संजीव की हत्या की और शव को जंगल में फेंक दिया। अंजना ने पुलिस को बताया कि उसका पति संजीव अप्राकृतिक यौन संबंध का आदी था। इन्हीं सब हरकतों से तंग आकर अंजना ने प्रेमी के साथ मिलकर पती संजीव की हत्या की। हत्या के बाद संजीव के शव को पीपली के जंगल में फेंक दिया। पथरी थाना प्रभारी अमर चंद शर्मा ने बताया कि आरोपी अंजना और प्रेमी शिवकुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। संजीव की हत्या में प्रयुक्त की गई रस्सी भी बरामद कर ली गई है।

Related Articles

Back to top button