PoliticsUttarakhand

विकास खण्ड द्वारीखाल मे आत्मा परियोजना के तहत कृषि गोष्ठी का किया गया आयोजन

पौड़ी गढ़वाल। विकास खण्ड द्वारीखाल मे आत्मा परियोजना के तहत कृषि गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य आतिथि के रूप मे  विकास खण्ड द्वारीखाल के प्रथम नागरिक ब्लाँक प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा ने सिरकत की और आत्मा परियोजना के तहत जुड़े अपने सभी समूहो कि माताओ बहनो और अपने कृषक भाई साथियो को हर सम्भव मदद का भरोसा दिया और कृषि के प्रति जागरूक होने को कहा और जय जवान जय किसान की बात कही !! इससे पूर्व भी महेन्द्र सिंह राणा द्वारा किसानों की कृषि विपणन सम्बन्धी समस्याओं को देखते हुऐ कलोडी में हाट बाजार की शुरूआत की जिसमें कृषकों के विभिन्न उत्पादों के लिए एक बाजार दिया गया ताकि किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा सके। महेन्द्र सिंह राणा जी द्वारा इस मौके पर बताया गया कि वे किसान भाईयों की हर सम्भव मदद करेंगे। इस मौके पर  रविन्द्र सिंह रावत कनिष्ठ प्रमुख अध्यक्ष आत्मा परियोजना, अर्जुन सिंह नेगी प्रधान संगठन अध्यक्ष, भारत सिंह रावत क्षे0पं0सं0, राजमोहन सिंह जी क्षे0पं0स0, धमेन्द्र सिंह बिष्ट चैलूसैंण, सत्य प्रकाश बडथवाल,  ओम प्रकाश सिंगवाल कृषि विकास खण्ड प्रभारी, संजय कुकरेती जी, योगेन्द्र सिंह नेगी जी खण्ड विेकास अधिकारी, आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button