News UpdateSportsUttarakhand

10 किमी क्रॉसकंट्री रेस के पुरुष वर्ग में महेन्द्र सिंह रहे अव्वल

हरिद्वार। 20वीं प्रादेशिक पुलिस तैराकी एवं क्रॉसकंट्री प्रतियोगिता के दूसरे दिन 10 किमी क्रॉसकंट्री रेस के पुरुष वर्ग में महेन्द्र सिंह ने प्रथम, सुरेन्द्र गोस्वामी ने द्वितीय और लाल सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में ममता खाती ने प्रथम, लव्वी ने द्वितीय और मीना गोस्वामी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
क्रॉसकंट्री चौंपियनशिप पुरुष वर्ग में 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर की टीम प्रथम स्थान पर, मेजबान 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार की टीम ने द्वितीय स्थान पर एवं एसडीआरएफ देहरादून की टीम तृतीय स्थान पर रही। चौंपियनशिप महिला वर्ग में मेजबान 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार की टीम प्रथम, जनपद टिहरी की टीम द्वितीय और 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर की टीम तृतीय स्थान पर रही। तैराकी प्रतियोगिता के प्रथम इवेंट 400 मी. व्यक्तिगत स्पर्धा में प्रथम आरक्षी महावीर नेगी, द्वितीय मनोज बहुखंडी, तृतीय आरक्षी चन्द्र मोहन रहे। दूसरे इवेंट 800 मी. फ्री स्टाइल तैराकी स्पर्धा में प्रथम स्थान पर आरक्षी कन्हैया पंवार, द्वितीय स्थान मुख्य आरक्षी मनेंद्र कुमार, तृतीय स्थान पर आरक्षी विनेश खेमान रहे। इस अवसर पर उपसेनानायक सुरजीत सिंह पंवार, कमलेश पंत सहायक सेनानायक, हीरा लाल बिजल्वाण सहायक सेनानायक आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button