News UpdateUttarakhand

अपने सपने संस्था के जरूरतमंद बच्चों के बीच मनाया जन्मदिन

देहरादून। सुभाषनगर स्थित अपने सपने संस्था के जरूरतमंद बच्चों के बीच राज कम्युनिकेशन कंपनी के संस्थापक राज छाबड़ा ने अपना जन्मदिन मनाया। आज के कार्यक्रम में सर्वप्रथम राज छाबड़ा द्वारा बच्चों के साथ केक काटा गया तद उपरांत बच्चों को बिस्किट, चिप्स, चॉकलेट आदि प्रदान किया गया। इस अवसर पर  बच्चों के चेहरे पर मुस्कान उनकी खुशी का इजहार प्रतीत हो रहा था। अपने सपने संस्था के बच्चों में अजय, देवानंद, भरत, रतन, नीलम, चांदनी, अंकिता, कौशल, सुनैना, अमरीन, समरीन, सूरज आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर अपने सपने संस्था के संस्थापक अरुण कुमार यादव ने राज छाबड़ा के जन्मदिन की बधाई देने के साथ अपने जन्मदिन के सुनहरे मौके पर अपना कीमती समय बच्चों के खुशी के पल में व्यतीत करने पर धन्यवाद व्यक्त किया। इस अवसर पर राज कम्युनिकेशन कंपनी के संस्थापक राज छाबड़ा अपने सपने संस्था के संस्थापक अरुण कुमार यादव, शिल्पी, विकास चैहान, बद्री विशाल, अमन आदि लोग उपस्थित थे ।

Related Articles

Back to top button