News UpdateUttarakhandसिटी अपडेट

युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल के भर्ती प्रशिक्षण शिविर का समापन 

देहरादून। विकासखंड चकराता अंर्तगत राइंका ग्वासापुल में चल रहा युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल के भर्ती प्रशिक्षण शिविर के समापन पर बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी चमन सिंह चैहान ने युवाओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए।
ग्वासपुल विद्यालय में चल रहे प्रशिक्षण शिविर के समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने युवाओं को सेना में भर्ती के लिए प्रेरित करते हुए बेहतर टिप्स दिए। कहा कि युवाओं को देश सेवा के लिए तत्पर रहने के साथ सेना में भर्ती हेतू यह प्रशिक्षण दिया गया है। इसके जरिये जहां युवा सेना में भर्ती के प्रति प्रेरित होंगे, वहीं उन्हें भर्ती में प्रशिक्षण का लाभ भी मिलेगा। इस दौरान उन्होंने शिविर में युवाओं के सिखे ज्ञान का परीक्षण भी किया। अंत में प्रतिभागी युवाओं को प्रमाण पत्र बांटे गये। इस मौके पर शूरवीर सिंह चैहान, मिला जोशी, सुरेश, अमित, सुनील, मदन, अमर सिंह आदि मौजूद रहे

Related Articles

Back to top button