News UpdateUttarakhand

विद्यालयों में पुनर्निर्माण व मरम्मत कार्यों को लेकर डीएम ने ली बैठक

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में आज रूपान्तरण कार्यक्रम के अन्तर्गत विद्यालयों में पुर्ननिर्माण व मरम्मत कार्यों को सम्पादित किये जाने के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि रूपान्तरण के कार्यक्रम में तेजी लायी जाय। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विकासखण्ड के अन्तर्गत विभिन्न मदो में रूपान्तरण हेतु धनराशि आवंटित की गयी है उसका सदुपयोग करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं, जिला पंचायत, सिंचाई खण्ड व ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि जो विद्यालय रूपान्तरित हो जाते है उनकी फोटोग्राफ सहित उपयोगिता प्रमाण पत्र जिला कार्यालय को उपलब्ध करा दें। उन्होंने कहा कि खनिज फाउण्डेशन मद से भी 11 विद्यालयों को रूपान्तरित करने के लिए धनराशि जारी कर दी है।
बैठक में उन्होंने कहा कि धनराशि आवंटित करने के बावजूद कई विद्यालयों में कार्य प्रारम्भ नहीं हुए है सम्बन्धित उप शिक्षाधिकारी कार्यों को तत्काल प्रारम्भ कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि रूपान्तरण के अन्तर्गत विद्यालयों को भौतिक संसाधन उपलब्ध कराने के लिए कई संस्थायें सीआरएस मद में पैसा दे रही है। अतः कार्यों को गुणवत्तापूर्ण व तेजी से कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि इस कार्यक्रम में धनराशि की कोई कमी नहीं है इसलिए अधिकारी कार्यों में तेजी लायें। बैठक में डिप्टी कलैक्टर गौरव पाण्डे, मुख्य शिक्षाधिकारी एच0बी0 चन्द, जिला शिक्षाधिकारी हरीश रौतेला, आपदा प्रबन्धन अधिकारी राकेश जोशी के अलावा समस्त खण्ड शिक्षाधिकारी व कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button