Uttarakhand

एसएससी( दिल्ली पुलिस) की ऑनलाइन परीक्षा में नाम बदलकर परीक्षा में सम्मिलित होते समय पकड़े जाने पर मुकदमा दर्ज

देहरादून। आज दिनांक 10.12.2020 को अतर सिंह नेगी पुत्र स्वर्गीय श्री गंगाराम नेगी, सेंटर हेड, स्किल शेयर मैनेजमेंट सॉल्यूशंस, कंडोली, निकट नंदा की चौकी, प्रेमनगर, देहरादून ने थाना प्रेमनगर पर लिखित तहरीर दी कि आज हमारे परीक्षा सेंटर (स्किल शेयर मैनेजमेंट सॉल्यूशन) में एसएससी ( दिल्ली पुलिस) की ऑनलाइन परीक्षा के दौरान 02 अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिरूपण (नाम पता बदल कर) कर धोखाधड़ी से परीक्षा केंद्र में प्रवेश कर परीक्षा सम्मिलित होते समय पकड़े जाने संबंधी मय संबंधित दस्तावेज के दाखिल किए, दाखिला तहरीर के आधार पर थाना प्रेमनगर पर मुकदमा अपराध संख्या- 188/ 2020 धारा 419, 420,120 बी बनाम विशाल तोमर आदि पंजीकृत किया गया।
*नाम पता अभियुक्त गण*
———————————–
1- विशाल तोमर पुत्र रविंद्र कुमार निवासी-ग्राम महावतपुर बावली, पट्टी खोबा, थाना बडौत, जिला बागपत, यूपी उम्र 23 वर्ष।
2- मोहम्मद साकिब पुत्र मोहम्मद साजिद निवासी- 149 सांगाठेड़ा, थाना गंगोह, जिला सहारनपुर, यूपी उम्र 21 वर्ष।

Related Articles

Back to top button