News UpdateUttarakhand

जमीन खिसकने की आशंका से बौखला गयी कांग्रेसः बंशीधर भगत

देहरादून। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश में अपनी बची खूची साख और जमीन खिसकने से आशंकित होकर बेबुनियाद आरोप प्रत्यारोप में उतर गयी हैं।
उन्होंने कहा कि कॉंग्रेस अध्यक्ष प्रीमत सिंह सवाल पूछते नजर तो आ रहे है। लेकिन इन प्रश्नों के जवाब वह अपनी सरकार में ढूढते तो बेहतर होता। भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस कुछ कहने का अधिकार खो चुकी है। कांग्रेस जिन एन.एच प्रकरण, राशन व छात्रवृति जैसे मसलों को उठा रही है। यह सब उसके कार्यकाल में ही घटित हुआ है। वर्तमान सरकार  पूर्ण ईमानदारी व जीरो टॉलरेंस के सिद्धान्त पर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गंभीरता से लेते हुए आरोपियों पर कार्यवाही कर कई लोगो को जेल भी भेजा है। कांग्रेस के शराब माफियाओं के साथ संबंध जगजाहिर हैं, जिसकी पूर्व मे परते खुल चुकी है। उन्होंने कहा कि सरकार में सभी मंत्री विकास कार्यो के लिए एकजुट होकर कार्य कर रहे है। वहीं विधायक भी एकजुट होकर क्षेत्र में विकास मार्गो में लगे हुए है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सरकार की जीरो टालरेन्स की  नीति कांग्रेस  को रास नहीं आ पा रही है। सरकार के बेहतर प्रबंधन की वजह से राज्य में कोरोना नियंत्रण में है तथा रिकवरी दर भी अन्य राज्यों से बेहतर है। जनता ने कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में तमाम तरह के भ्रष्टाचार के मामले सामने आने के कारण उसे हाशिये पर धकेल दिया है और सत्तारूढ़ कांग्रेस 11 पर सिमट कर रही गयी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कृषि, बागवानी, स्वरोजगार तथा गाँव-गाँव तक विकास की किरण से युवा तथा हर वर्ग उत्साहित है जिसे कांग्रेस पचा नहीं पा रही है और उसे अब बची खुची साख मिटने का भय सता रहा है। जनता कांग्रेस के भ्रामक प्रचार के झांसे में नहीं आने वाली है।

Related Articles

Back to top button