News UpdateUttarakhandसिटी अपडेट

आर्थिक सहायता के सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें

रूद्रपुर। मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु खुराना की अध्यक्षता में विकास भवन के सभागार में सन्त केशर सिंह की स्मृति सहायता कोष योजना के अन्तर्गत राय सिक्ख समुदाय में आर्थिक रूप से कमजोर छात्र एवं छात्राओं को दी जाने वाली अर्थिक सहायता के सम्बन्ध में बैठक आयोजित हुई। बैठक में छात्र-छात्राओं के माता-पिता की वार्षिक आय रू0-1 लाख, 20 हजार किये जाने एवं गत वर्ष परीक्षा में 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं के आवेदन-पत्र 31 जनवरी 2021 तक आमंत्रित किये जाने हेतु समिति द्वारा निर्णय लिया गया है। मुख्य विकास अधिकारी ने सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि योजना के द्वारा दी जाने वाली आर्थिक सहायता के सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष लाल सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह, सदस्य कृपाल सिंह, जगत सिंह, सतनाम सिंह एवं मुख्य कोषाधिकारी शिवानी पाण्डे, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी यशवन्त सिंह उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button