News UpdateUttarakhand

कांग्रेस और बीजेपी में आस्था रखने वाली 151 महिलाआंे को आम आदमी पार्टी ने दिलाई सदस्यता

देहरादून । कांग्रेस और बीजेपी में आस्था रखने वाली 151 महिलओं ने आज प्रदेश प्रवक्ता रविंद्र सिंह आनंद के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी का दमान थाम लिया। उन्होेनेे पार्टी की नीतियों में आस्था दिखाते हुए 2022 के विस चुनाव में आम आदमी पार्टी की सरकार लाने का संकल्प लिया। सदस्यता लेने वाली महिलाओं ने कहा कि वे अब कांग्रेस और भाजपा दोनों ही सरकारों को कार्यो को देख चुकी और बार बार उन्हें मौका दिया प्रदेश चलाने का। देहरादून राजधानी हो कर भी वे जब यहां पर सुविधाएं नहीं दे सकते तो बाकी प्रदेश का क्या हाल होगा। उन्होंने कहा कि वे अब आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में तीसरे विकल्प के रूप में आम आदमी पार्टी को देख रहे है। महिलाओं का एक सुर में यह कहना था कि वे दिल्ली में अरविंद केजरीवाल का कार्य दे रहे है जो कि काबिले तारीफ है। यदि भाजपा के होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उनके कार्यों को फाॅलो करने की बात करे है तो यह बाकी सरकारों के लिए शर्म की बात है।
इस मौके पर प्रदेश प्रवक्त एवं प्रभारी कैंट विधानसभा आम आदमी पार्टी ने कहा कि यह उनके लिए हर्ष की बात है कि लोग स्वयं भी अब तीसरा विकल्प ढूंढ रहे है। यह देख कर प्रदेश में और खासतौर से राजधानी कार्य कर रहे प्रदेश कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ता है। श्री आनंद ने कहा कि आज महिलाओं को यह आश्वस्त किया गया कि जिस तरह से महिलाअें का दिल्ली में मान सम्मान देते हुए बहुत सी सुविधाएं दी गई है यहां दी जाएंगी। प्रदेश में बिजली पानी शिक्षा स्वास्थ्य सहित महिलाओं को बसों में ट्रेनों में पूर्ण छूट रहेगी। वहीं पार्टी का अब एक मात्र लक्ष्य है कि प्रदेश की 70 की 70 सीटों पर जीत दर्ज करवाना। इस मौके पर शकुंतला, कमलेश, रजनी, रेखा, गुडडी, सविता, लता, मध,ु वर्षा, आरती, लक्ष्मी, मुमताज, गौरी, फातिमा कौसर, शबनम, आस्मा, चाहत, उषा, ममता, सहित, सैकड़ा,ें की संख्या में महिलाएं मौजूद थी।

Related Articles

Back to top button