News UpdateUttarakhand

गस्त क्रांति के तहत कांग्रेस 13 जिलों में निकालेगी पदयात्राएं

ऋषिकेश। उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कांग्रेस 13 अगस्त से 13 जिलों में पद यात्रा शुरू कर करेगी। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 75 किमी यात्रा करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रदेशाध्यक्ष ने भाजपा के हर घर तिरंगा अभियान पर भी निशाना साधा।
सोमवार को रेलवे रोड स्थित एक होटल में पत्रकारों से रूबरू हुए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष करन सिंह माहरा ने कहा कि कांग्रेस 13 अगस्त से प्रदेश में अगस्त क्रांति शुरू कर रही है। इसके तहत पद यात्राएं निकाली जाएंगी। माहरा ने भाजपा के हर घर तिरंगा अभियान पर सवाल उठाया। आरोप लगाया कि नागपुर में करीब 19 साल पहले इसी पार्टी के दफ्तर में तिरंगा फहराने वाले तीन युवकों को केस झेलना पड़ा। देश में झंडे को गुरु माना है, इसके मान सम्मान के लिए नियमावली बनी है। इसका पालन करना प्रत्येक नागरिक का फर्ज है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि दूध-आटे पर जीएसटी लगाकर आम आदमी पर महंगाई का आर्थिक बोझ डालने का कार्य मोदी सरकार ने किया है। अब किराएदारी से आजीविका चलाने वाले परिवारों को भी जीएसटी के काला कानून में लाने की तैयारी चल रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड प्रदेश आर्थिक संकट से जूझ रहा है। वर्ष 2017 से कर्ज 2021 तक बढ़कर 1 लाख 45 हजार करोड़ हो गया है। केंद्र और प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों की पोल खोलने के लिए कांग्रेस पदयात्रा शुरू कर रही है। मौके पर कांग्रेस प्रदेश महासचिव विजय सारस्वत, राजपाल खरोला, जिलाध्यक्ष अश्वनी बहुगुणा,एआईसीसी सदस्य जयेन्द्र रमोला, महानगर अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत, सुधीर राय, ललित मोहन मिश्र, पार्षद मनीष शर्मा, जगत सिंह नेगी, राकेश मियां, भगवान सिंह पंवार, सरोज देवराडी, बीएस पयाल, चंदन पंवार, शैलेंद्र बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button