News UpdateUttarakhandसिटी अपडेट

हस्तनिर्मित ‘‘कुमांऊ अल्पना‘‘ व आभार पत्र जिलाधिकारी को दिया

अल्मोड़ा। करोना महामारी कोविड-19 में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया द्वारा किये जा रहे सराहनीय कार्यों के लिए मीरा जोशी व नमित जोशी द्वारा हस्तनिर्मित ‘‘कुमाऊ अल्पना‘‘ व आभार पत्र जिलाधिकारी को दिया गया। श्रीमती जोशी ने कहा कि कोरोना संकटकाल में जिलाधिकारी द्वारा जिस प्रकार परिस्थिति से सांमजस्य बिठाकर अपने प्रशासनिक कौशल का परिचय दिया जा रहा है उसे अल्मोड़ा की जनता हमेशा याद रखेगी। इस अवसर पर श्रीमती जोशी ने स्वनिर्मित अल्पना के बारे में जिलाधिकारी को विस्तारपूर्वक बताया और इसके महत्व के बारे में जानकारी दी। जिलाधिकारी ने अल्पना हेतु श्रीमती जोशी को हार्दिक धन्यवाद दिया।

Related Articles

Back to top button