Uttarakhand

अवैध खनन सामग्री से भरे दो वाहन सीज

हरिद्वार। लक्सर तहसीलदार सुशील कोठियाल ने देर रात अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सुलतानपुर लक्सर मार्ग पर दो वाहनों को अवैध खनन में सीज कर दिया। वही तहसीलदार सुशील कोठियाल ने बताया है क्षेत्र में अवैध खनन की सूचना  प्राप्त हो रही थी। उच्च अधिकारियों द्वारा अवैध खनन पर नियंत्रण के लिए दिशा निर्देश जारी किए  गए हैं उसी क्रम में हमारे द्वारा रात भर भ्रमण किया गया जिसमें देर रात लगभग 12:30 बजे दो वाहनों को सुल्तानपुर लक्सर मार्ग पर अवैध खनन सामग्री ले जाते हुए पकड़े गए हैं। उन्होंने बताया वाहन चालकों के पास खनन से संबंधित कोई वैध प्रमाण पत्र नहीं मिले जिन्हें एसडीएम आवास पर लाकर अवैध खनन निवारण अधिनियम के तहत सीज किया है जिसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को प्रेषित की जा रही है।

Related Articles

Back to top button