News UpdateUttarakhandसिटी अपडेट

सरस्वती विहार विकास समिति ने 325 भोजन के पैकेट वितरित किए

देहरादून। सरस्वती विहार विकास समिति अजबपुर खुर्द द्वारा लगातार 47वें दिन 325 भोजन के पैकेट हरिद्वार बायपास पुलिस चैकी के माध्यम से वितरित किए। समिति के सचिव गजेंद्र भंडारी ने कहा की यह पुनीत कार्य लगातार चल रहा है जिसमें सभी लोगों का निरंतर सहयोग मिल रहा है। आज के खाना बनाने में प्रकाश चंद्र शाह, विजय, विक्रम सिंह नेगी, नवीन बगवाड़ी, शिविका बिष्ट का सहयोग समिति को मिला। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष पंचम सिंह बिष्ट, क्षेत्रीय पार्षद विमल उनियाल, सचिव गजेंद्र भंडारी, उपाध्यक्ष कैलाश तिवारी, कनिष्ठ मंत्री सुबोध मैथानी, प्रचार सचिव सोहन सिंह रौतेला, आशीष गुसाईं, पुष्कर सिंह गुसाईं, दीपक काला, दीपक मिश्रा, अनिल गुसाईं, कुलानंद पोखरियाल, कैलाश रमोला, विनोद पुंडीर, दीपक रावत, कमल भंडारी, उपेंद्र काला, संतोष नेगी, बीएस नेगी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button