Uttarakhand

मोदी किचन में लगभग 3000 हजार लोगों के लिये तैयार किया जा रहा भोजनः-मंसूर खान

देहरादून। मोदी किचन से जुडे बीजेपी के अल्पसंख्यक मोर्चा के मंसूर खान ने बताया कि प्रत्येक दिन की तरह आज भी मोदी किचन मैं लगभग 3000 हजार लोगो के लिये भोजन तैयार किया गया। जिसके पैकेट बनाकर कार्यकर्ताओं द्वारा वार्ड संख्या चार राजपुर व 5 नंबर वार्ड धोरण के स्वयंसेवकों द्वारा अपने अपने क्षेत्र के जरूरतमंद व गरीब परिवारों तक पहुंचाए गए। यह मोदी किचन कई दिनों से माननीय विधायक मसूरी गणेश जोशी जी सहयोग द्वारा चलाया जा रहा है, मनजीत रावत जी के द्वारा किचन का संचालन किया जा रहा है इस मोदी किचन में कई दिनों से लगातार 3000 लोगों का प्रत्येक दिन के हिसाब से खाना तैयार किया जा रहा है। मोदी किचन में उपस्थित मंडल महामंत्री सुरेंद्र राणा जी जिला संयोजक, अल्पसंख्यक मोर्चा मंसूर खान, वार्ड अध्यक्ष आशीष थापा, विशाल विशाल आदि अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

Related Articles

Back to top button