News UpdateUttarakhandसिटी अपडेट

विभिन्न लोगों ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दी धनराशि के चेक

देहरादून। कोविड-19 के दृष्टिगत उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम ने मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु 11 लाख रुपए का चेक दिया। यह चेक उपनल के एमडी ब्रिगेडियर (रिटा.) पीपीएस पाहवा ने मुख्यमंत्री को सौंपा। हेरिटेज स्कूल के चेयरमैन अवधेश कुमार चैधरी ने अपने निजी खाते से 11 लाख एवं हेरिटेज स्कूल की ओर से 4 लाख रुपए का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को सौंपा। दून सिख वेलफेयर सोसाइटी के संस्थापक अध्यक्ष के.एस. चावला ने 1 लाख रुपए का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु दिये। मुख्यमंत्री के मुख्य निजी सचिव विक्रम सिंह चैहान ने भी 11 हजार रूपए का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए दिए।

Related Articles

Back to top button