crimeNationalNews UpdateUttarakhandसिटी अपडेट

मकान मालिक दस वर्षीय बच्ची के साथ कई माह तक करता रहा दुष्कर्म, गिरफ्तार

मसूरी। मसूरी में 10 साल की बच्ची से 34 साल के युवक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पड़ोसी ने पीड़िता के परिजनों यह बताया तो मामला खुला। जिसे सुनकर बच्ची के परिजनों के पैरों तले की जमीन खिसक गई।
जानकारी के मुताबिक पीड़िता का परिवार आरोपी युवक के मकान में किराए में रहता है। पड़ोसी के सच बताने के बाद पीड़िता अपने साथ हो रहे इस घिनौने कृत्य के बारे में परिजनों को बताया। उसने कहा कि पिछले चार-पांच माह से आरोपी लगातार उसका शोषण कर रहा था। इस बारे में किसी को बताने पर उसने बच्ची को जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं बच्ची को मेडिकल के लिए देहरादून भेजा गया है। पीड़िता के परिजनों द्वारा मसूरी कोतवाली में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। जिसके बाद पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर पॉक्सो अधिनियम और आईपीसी की धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Back to top button