NationalNews UpdateUttarakhandसिटी अपडेट

उत्तराखंड पहुंचीं पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती कोरोना पॉजिटिव

देहरादून। धार्मिक यात्रा पर उत्तराखंड पहुंची पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद अब उन्होंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। उन्होंने ट्वीट कर खुद इसकी जानकारी दी।
ट्वीट में उन्होंने लिखा, बदरीनाथ से लौटने के बाद उनको बुखार की शिकायत हुई, जिसके बाद उन्होंने प्रशासन की टीम को खबर देकर बुलवाया और अपना कोरोना टेस्ट कराया। इसके बाद उन्होंने ऋषिकेश और हरिद्वार के बीच एक स्थान पर खुद को क्वारंटीन कर लिया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा ने बृहस्पतिवार को बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरीविशाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की थी। दर्शन से पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कोरोना की जांच कराई थी। वहीं, केदारनाथ के मुख्य पुजारी शिव शंकर लिंग, मंदिर के कर्मचारियों समेत 22 लोगों ने भी जांच कराई थी। उस दौरान उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी।

Related Articles

Back to top button