National

आत्मघाती हमले की फिराक में आतंकी,घाटी में हाई अलर्ट

जम्मू। हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी बुरहान वानी की बरसी पर अलगाववादियों ने कश्मीर बंद का आह्वान किया है। खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक हिजबुल मुजाहिदीन आतंकी बुरहान वानी की बरसी पर सुरक्षाबलों पर हमले की योजना बना रहा है। खुफिया रिपोर्ट के बाद जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबल हाई अलर्ट है। हमले की आशंका को देखते हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षाबल अलर्ट पर हैं। एजेंसियों ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि आतंकी अपने नापाक मंसूबे को पूरा करने के लिए IED और स्नाइपर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। आतंकी पुलवामा की तरह ही हमले की तैयारी कर रहे हैं। इस योजना को अंजाम देने के लिए आतंकी संगठन ने विदेशी आतंकियों का दल भी तैयार किया है। ये आतंकी पुलवामा या फिर उसके आसपास के इलाके में अपनी पहचान बदल छिपे हुए हैं। सुरक्षा एजेंसियों से मिले इनपुट के बाद सुरक्षाबलों ने हाइवे पर सुरक्षा बढ़ा दी है।  8 जुलाई 2016 को सुरक्षाबलों ने एक लंबी मुठभेड़ के बाद हिजबुल मुजाहिदीन के स्थानीय कमांडर बुरहान वानी को अंतनाग में मार गिराया था। बुरहान की मौत के बाद कई दिनों तक कश्मीर घाटी में हालात खराब रहे थे। कश्मीर में हिंसक घटनाओं में कई लोग मारे गए थे।

Related Articles

Back to top button