Uttarakhand

उत्तराखंड के तीन पहाड़ी जिलों में भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

 देहरादून। प्रदेश के तीन पहाड़ी जिलों में आज भारी बर्फबारी होने के आसार हैं। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। वहीं, अन्य स्थानों पर भी बारिश होने का अनुमान जताया गया है। मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार शनिवार को प्रदेश के लगभग सभी इलाकों में बारिश होने का अनुमान है। मैदानी इलाकों में बारिश कुछ कम रह सकती है। वहीं, निचले पहाड़ी क्षेत्रों में तेज बारिश हो सकती है।

दिन के तापमान में आएगी कमी

अधिक ऊंचाई वाले पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फ गिरने का भी अनुमान है। विशेषकर चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ के अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी मात्रा में बर्फ गिर सकती है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि बर्फबारी को लेकर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के लगभग सभी इलाकों के दिन के तापमान में अगले कुछ दिन कमी आने की संभावना है। दिन में बारिश और बादल छाए रहने के कारण तापमान कम रहेगा। हालांकि शाम और रात के तापमान में बहुत ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। वहीं, 14 से 20 जनवरी के बीच अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी होगी।

Related Articles

Back to top button