National

फैन ने ट्वीटर पर मांग ली पी0एम0 मोदी की माला और मोदी ने भी उसको नहीं किया निराश

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने प्रशंसकों से कितना प्रेम करते हैं ये किसी से छिपा नहीं है। हाल ही में इसकी एक बानगी देखने को मिली है। दरअसल, पंचायती राज दिवस के मौके पर एमपी में एक कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने सोने के रंग वाली एक माला पहन रखी थी। ये माला उनके एक प्रशंसक को इतनी पसंद आ गई कि उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी मांग कर दी। हालांकि, पीएम मोदी ने अपने इस प्रशंसक को निराश नहीं किया और अपनी माला तोहफे में दे दी। झारखंड के धनबाद के आईआईटी मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र राबेश कुमार ने ट्वीट किया था। ’प्रधानमंत्री मोदी जी नमस्ते। आपको पंचायती राज दिवस पर सुन रहा था, बहुत ही सुंदर उद्बोधन। आप के गले में सोने के रंग जैसी माला देखी बहुत ही अच्छी लगी, क्या ये माला मुझे मिल सकती है।मोदी ने माला उपहार में देते हुए राबेश कुमार को एक पत्र भी लिखा। मोदी ने इस पत्र में लिखा, राबेश जी ट्विटर पर आपका संदेश पढ़ा। आपने लिखा है कि मंडला में पंचायती राज दिवस कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम के दौरान जो माला मुझे पहनाई गई थी वह आपको पसंद आई। पत्र के साथ उपहार स्वरूप यह माला भेज रहा हूं।माला मिलने के बाद राबेश ने पीम का आभार जताते हुए कहा ‘आपका पत्र और माला पाकर मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूीं। इस खूबसूरत उपहार और शुभकामना संदेश के लिए आपको बहुत बहुत धन्यवाद।’

Related Articles

Back to top button