News UpdateUttarakhand

प्रदेश में 44 नए कोरोना संक्रमित मिले, दो की मौत

देहरादून। उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में दो कोरोना मरीजों की मौत हुई है और 44 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 96766 हो गई है, जबकि 47 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। प्रदेश में अब तक 1680 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, कुल 93060 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में 637 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.17 प्रतिशत हो गई है।

Related Articles

Back to top button