News UpdateUttarakhand

40 किलो प्लास्टिक की केन और सीट जब्त किए, 15 हजार जुर्माना वसूला

हरिद्वार। नगर निगम की टीम ने हरकी पैड़ी गंगा घाट के आसपास प्लास्टिक की केन और सीट के खिलाफ कार्रवाई की। टीम ने इस दौरान करीब चालीस किलो प्लास्टिक की केन और सीट जब्त किए। वहीं पंद्रह हजार का जुर्माना भी वसूला।
नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती ने प्लास्टिक की केन और सीट के खिलाफ कार्रवाई के लिए तीन टीमें गठित की हैं। तीनों टीमों के प्रभारी टैक्स अधीक्षक राहुल कैंथोला, टैक्स निरीक्षक लक्ष्मीकांत भट्ट और अवर अभियंता नरेश कुमार सिंह को बनाया है। नगर निगम की तीनों टीमों ने हरकी पैड़ी गंगा घाट, सुभाष घाट, रोड़ी बेलवाला, नाई सोता घाट पर अलग-अलग कार्रवाई करते हुए 40 किलो प्लास्टिक की केन और प्लास्टिक की सीट जब्त कर 15 हजार का जुर्माना भी वसूला। नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती ने कहा कि टीमों को सुबह से लेकर रात बारह बजे तक इस कार्य में लगाया गया है।

Related Articles

Back to top button