News UpdateUttarakhand

प्रदेश में 334 नए कोरोना संक्रमित मिले, दो मरीजों की मौत

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण अब तेजी से बढ़ रहा है। गुरुवार को प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा 300 के पार पहुंच गया। बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश में 334 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि 257 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं, दो मरीजों की मौत हुई है। सक्रिय मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। प्रदेश में फिलहाल 1359 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक गुरुवार को 1940 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, देहरादून जिले में सबसे ज्यादा 178, हरिद्वार में 17, नैनीताल में 70, अल्मोड़ा में 13, पौड़ी में 14, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में तीन-तीन, चमोली में चार, रुद्रप्रयाग में दो, टिहरी में 16, ऊधमसिंह नगर में 13, उत्तरकाशी में एक, संक्रमित मरीज मिला है। प्रदेश की रिकवरी दर 94.73 प्रतिशत और संक्रमण दर 14.69 प्रतिशत दर्ज की गई।

Related Articles

Back to top button