Uttarakhand

सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की खाई बाड़ी करते हुए पुलिस ने दो सटोरियों को किया गिरफ्तार, उनके कब्जे से एक लाख उन्नीस हजार एक सौ सत्तर रूपये व सट्टा पर्ची की बरामद

देहरादून।  15/10/19  की रात्रि थाना पटेलनगर को सूचना मिली कि आईएसबीटी बस अड्डे के निकासी द्वार के पास कुछ व्यक्ति सट्टे की खाई  बाड़ी लगा रहे हैं।  इस सूचना पर  चीता कर्मियों द्वारा उक्त स्थल पर दबिश दी गई तो उक्त स्थान पर दो व्यक्तियों अश्वेन्द्र व रहमान को अवैध रूप से सट्टे की खाई बाड़ी लगाते हुए पाए गए तथा अभियुक्त के कब्जे से मौके से सट्टे की कुल धनराशि 1,19,170/-₹ व गत्ता, पेन व डायरी बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाना पटेल नगर पर उनके विरुद्ध 13 जुआ अधिनियम के अंतर्गत अलग-अलग अभियोग पंजीकृत किया गया।  मौके पर अभियुक्त अश्वेन्द्र द्वारा अपनी कार इयोन के कागज प्रस्तुत न करने पर उक्त वाहन को मौके पर ही मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों को आज मा0 न्यायालय में पेश किया गया।

Related Articles

Back to top button