News UpdateUttarakhand

प्रदेश में 301 नए कोरोना संक्रमित मिले, 8 की मौत

देहरादून। उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में आठ कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। जबकि 301 नए संक्रमित मिले हैं। कुल संक्रमितों का आंकड़ा 92 हजार पार कर गया है। वहीं, सक्रिय मरीजों की संख्या चार हजार से कम हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को 13155 सैंपलों की जांच की गई। जिसमें 12854 सैंपल निगेटिव पाए गए। वहीं, देहरादून जिले में सबसे अधिक 125 कोरोना मरीज मिले हैं। नैनीताल में 74, हरिद्वार में 23, ऊधमसिंह नगर में 20, चंपावत में 17, उत्तरकाशी में नौ, पौड़ी में सात, पिथौरागढ़ में सात, अल्मोड़ा में सात, रुद्रप्रयाग में छह, चमोली में चार, टिहरी जिले में दो संक्रमित मिले हैं।
पिछले 24 घंटे के भीतर मृतकों में दून मेडिकल कॉलेज में दो, एम्स ऋषिकेश में एक, हिमालयन हाॅस्पिटल में एक, श्री महंत इन्दिरेश हाॅस्पिटल में एक, जिला अस्पताल पिथौरागढ़ में दो, सुशीला तिवारी मेडिकल काॅलेज हल्द्वानी में एक मरीज ने इलाज के दौरान दम तोड़ा है। प्रदेश में अब तक 1535 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, 695 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। इन्हें मिला कर 85400 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। प्रदेश की रिकवरी दर पहली बार 93 प्रतिशत के करीब पहुंच गई है।

Related Articles

Back to top button