News UpdateUttarakhand

नेशनल अंडर-14 खो-खो प्रतियोगिता के लिए उत्तराखंड से 30 खिलाड़ियों का चयन

देहरादून। महाराष्ट्र में 29 अक्तूबर को आयोजित होने वाली नेशनल अंडर-14 खो-खो प्रतियोगिता के लिए उत्तराखंड से 30 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। सूर्य किरण सोसायटी ने खिलाड़ियों को टी शर्ट और हाफ पेंट वितरित कर सम्मानित किया।
सोसायटी अध्यक्ष डीबीपीएस रावत ने कार्यक्रम में खिलाड़ियों का उत्साहर्वधन किया। मौके पर मुख्य अतिथि व्यापार महासंघ अध्यक्ष राजेश भट्ट ने खिलाड़ियों को टीम भावना से खेलने को प्रेरित किया। बताया कि उत्तराखंड के सभी जिलों से चयनित बालक-बालिका टीम के खिलाड़ी 29 अक्तूबर को महाराष्ट्र के सतारा में नेशनल खेलने के लिए जायेंगे। मौके पर डीपी रतूड़ी, नागेश राजपूत, हरेंद्र सिंह असवाल, राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट आदि रहे। उधर, रोटरी क्लब ने ऋषिकेश से रवाना होने से पहले खिलाड़ियों को ट्रैक सूट दिए। मौके पर क्लब अध्यक्ष राकेश अग्रवाल, सचिव विशाल तायल, डा. हरिओम प्रसाद आदि रहे।

Related Articles

Back to top button