News UpdateUttarakhand

18 मार्च के कार्यक्रमों की सफलता को विस क्षेत्रवार उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए

देहरादून। राज्य सरकार का तीन वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर विधानसभावार आयोजित होने वाले ‘विकास के तीन साल बातें कम काम ज्यादा’ कार्यक्रम को सफल बनाए जाने के उद्देश्य से 18 मार्च को प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के लिए आयोजन समिति गठित की गई है। इस आयोजन समिति के अध्यक्ष संबंधित विधानसभा क्षेत्रों के विधायक होंगे, इसके अलावा आयोजन समिति के उपाध्यक्ष के रूप में सरकार में नियुक्त दायित्वधारियों, मेयरों, जिलापंचायत अध्यक्षों व नगर पालिका व नगरपंचायत अध्यक्षों को जिम्मेवारी सौंपी गई है। अपर सचिव मुख्यमंत्री डा. मेहरवान सिंह बिष्ट द्वारा विधानसभा क्षेत्रवार आयोजन समिति के नियुक्त उपाध्यक्षों की सूची जारी की गई है। सरकार के सहभागी के रूप में कार्यरत विभिन्न दायित्वधारियों, महापौरों, जिला पंचायत अध्यक्षों व नगरपालिका अध्यक्ष द्वारा विधानसभावार इस कार्यक्रम में आयोजन समिति के उपाध्यक्ष के रूप सहभागिता किए जाने की अपेक्षा की गई है।

Related Articles

Back to top button