Uttarakhand

01 एवं 02 फरवरी, 2021 को डेढ़ दिवसीय वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का सम्मेलन होगा आयोजित

देहरादून। पुलिस मुख्यालय, उत्तराखण्ड, देहरादून में कल दिनांक 01 एवं 02 फरवरी, 2021 को डेढ़ दिवसीय वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का सम्मेलन (Police Officers Conference) आयोजित हो रही है, जिसमें समस्त फील्ड अधिकारी (जनपद प्रभारी, सेनानायक, शाखा एवं इकाई प्रभारी) एवं पुलिस मुख्यालय के अधिकारी सम्मिलित होंगे।*
       सम्मेलन के प्रथम दिन दिनांक 01 फरवरी को फील्ड अधिकारियों द्वारा अपना-अपना प्रस्तुतिकरण के माध्यम से उनके द्वारा किये जा रहे कार्य, भविष्य की चुनौतियों व कार्ययोजना के सम्बन्ध में बताया जाएगा और पुलिस को बेहतर बनाने के तरीकों पर विचार-विमर्श एवं मंथन होगा। माननीय मुख्यमंत्री जी भी सम्मेलन में सायं 04.00 बजे से 06.00 बजे तक उपस्थित रहेंगे और पुलिस अधिकारियों को सम्बोधित करेंगे।
      दिनांक 02 फरवरी को पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा स्मार्ट पुलिसिंग एवं पुलिस के समक्ष नई चुनौतियों- ड्रग्स, साईबर क्राइम से निपटने के लिए भविष्य की कार्ययोजना के सम्बन्ध में प्रस्तुतिकरण दिया जाएगा एवं अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड द्वारा पुलिस अधिकारियों को सम्बोधित किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button