Sports

धोनी लौटे ‘पुराने घर’, बेटी जीवा के साथ CSK किया साइन –

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी पुरानी टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) में वापसी की है. गुरुवार को CSK फ्रेंचाइजी ने उन्हें 15 करोड़ रुपये में रिटेन किया है. CSK की ओर से रिटेन किए खिलाड़ियों में धोनी सबसे महंगे हैं.

धोनी को रिटेन करने के बाद CSK ने महेंद्र सिंह धोनी का वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है. इसमें वो स्टाम्प पेपर पर दस्तखत करते दिख रहे हैं. इस वीडियो में उनकी बेटी जीवा भी उनके बगल में खड़ी नजर आ रही है. इस वीडियो को खूब शेयर और लाइक किया जा रहा है.

 

Related Articles

Back to top button