News UpdateUttarakhand

डीजीपी अशोक कुमार ने विस स्पीकर प्रेमचंद अग्रवाल से की भेंट

देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल से पदभार ग्रहण करने के पश्चात पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने देहरादून स्थित शासकीय आवास पर शिष्टाचार भेंट की। श्री अग्रवाल ने डीजीपी अशोक कुमार को मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश में कानून व्यवस्था एवं कोविड-19 के प्रभाव से लोगों की सुरक्षा को लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा वार्ता हुई।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने आशा व्यक्त करते हुए कहा है कि अशोक कुमार के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण एवं प्रदेश में कानून व्यवस्था और अधिक सुचारू रूप से संचालित होगी। श्री अग्रवाल ने कहा है कि कोविड-19 को मध्य नजर रखते हुए कुंभ मेले का संचालन एक बड़ी चुनौती है। उन्होंने कुंभ मेले के सफल संचालन के लिए भी चर्चा की साथ ही कोविड-19 के प्रभाव से लोगों की सुरक्षा संबंधित विभिन्न विषयों पर भी वार्ता हुई।

Related Articles

Back to top button