National

आसाराम को रोते देख पीड़िता के पिता ने कहा, बेटी को न्याय दिलाने की है खुशी

जोधपुर। बलात्कारी आसाराम को जोधपुर कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। बता दें कि जैसे ही सजा का ऐलान हुआ वैसे ही आसाराम सिर पकड़कर रोने लगा। वहीं, इससे पहले वह हरिओम का जाप कर रहा था। जोधपुर की अदालत ने आसाराम को 376- 2F, जुवेनाइल एक्ट के तहत सजा सुनाई गई। फिलहाल, आसाराम को बैरक में ले जाया गया है।

इस मामले में आसाराम के साथ दोषी शिल्पी और शरद को 20-20 साल की सजा तथा 1 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है। वहीं, आसाराम की प्रवक्ता नीलम दुबे ने कहा कि वह अदालत के इस फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती देंगी। सजा के ऐलान से पहले आसाराम काफी परेशान नजर आया और 6 गिलास पानी भी पिया।

Related Articles

Back to top button