News UpdateUttarakhandसिटी अपडेट

कौमी एकता की मिशाल कायम करते हुए मुस्लिम बस्ती पहुंचे श्रीमहंत रवीन्द्र पुरी

हरिद्वार। लॉकडाउन के दौरान निरंजनी अखाड़ा के सचिव और मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रवींद्र पुरी की ओर से लोगो की मदद लगातार जारी है। पुलिस प्रशासन के आग्रह पर श्रीमहंत रवीन्द्र पुरी ज्वालापुर की मुस्लिम बस्तियों में पहुंचे। उन्होंने घर- घर पहुचकर जरूरतमंद लोगों को राशन और अन्य जरूरी सामान उपलब्ध कराया। इस दौरान उन्होंने कहा कि निरंजनी अखाड़ा हर परिस्थिति से निपटने के लिए जरूरतमंदो के साथ खड़ा है।   उन्होंने ने कहा कि लॉकडाउन का यह दौड़ बड़ी चुनौती का है। उन्होंने ने कहा कि भूख जाति और धर्म की कोई दीवार नहीं देखती। यह सबके लिए एक जैसी होती है। साथ ही  निरंजनी अखाड़ा के सचिव  श्रीमहंत रविंद्रपुरी   महाराज ने शिवालिक नगर क्षेत्र के जरुरतमंद लोगो की मदद के लिए भी 100 कुंतल राशन उपलब्ध कराया है। राशन से भरा वाहन श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने रानीपुर क्षेत्र के विधयक आदेश चैहान को सौंपा। विधयक आदेश चैहान ने श्रीमहंत रविंद्रपुरी और अखाड़े के अन्य संतो का आभार जताया। इस दौरान एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय, सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह, कोतवाली प्रभारी योगेश सिंह देव आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button