National

यमुनानगर में सामूहिक दुष्कर्म का मामला आया सामने

पानीपत/यमुनानगर। यमुनानगर में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। एक महिला से गांव के युवक ने ही अपने चचेरे भाई, जीजा के साथ मिलकर दरिंदगी की। उसे दिल्ली सहित अन्य जगह ले जाकर दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो बना वायरल करने की धमकी भी दी। महिला ने पुलिस को शिकायत दी। मामले की जांच की जा रही है।  अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला को उसके गांव का ही युवक बसंत ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में आरोपित उसे राजस्थान, दिल्ली व अन्य जगहों पर घुमाता रहा। दिसंबर 2019 में बसंत उसे लेकर यमुनानगर आ गया और यहां किराये के मकान में रखा। महिला का आरोप है कि इस दौरान आरोपित, उसके चचेरे भाई सूरज और जीजा राज ङ्क्षसह ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। जांच अधिकारी एएसआइ कमला ने बताया कि शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपित फरार हैं।

चार साल पहले बनाए जबरन संबंध पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि करीब चार साल पहले उसके साथ गांव के ही बसंत व उसके चचेरे भाई सूरज ने जबरन संबंध बनाए थे। इस दौरान उसकी अश्लील वीडियो व फोटो भी आरोपितों ने ले लिए। किसी को बताने पर वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी दी।

भाई की शादी में गई तो वहां फिर आरेापितों ने ब्लैकमेल किया करीब ढाई साल पहले उसकी शादी हो गई। बीते वर्ष 5 नवंबर को वह भाई की शादी में आई थी। यहां बसंत व सूरज ने उसकी अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दबाव बनाया कि वह घर से पैसे लेकर उनके साथ चले। डर से वह उनके पास आ गई। यहां से बसंत उसे राजस्थान, दिल्ली व कई अन्य जगहों पर ले गया। यमुनानगर आने के बाद 18 दिसंबर 2019 को आरोपित बसंत के अलावा सूरज और उनके जीजा राज सिंह ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की भी धमकी दी।

पहले भी दे चुकी आरोपित बसंत के खिलाफ शिकायत  पुलिस के अनुसार महिला ने छह-सात माह पहले भी बूडिय़ा थाने में आरोपित बसंत के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दी थी। बाद में शिकायत वापस ले ली थी। इसके बाद से ही वह यमुनानगर में किराये के मकान में रह रही थी। गांव में भी दोनों पक्षों के बीच इस वजह से रंजिश चल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button